श्रीमती मधु गुप्ता को उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रतिष्ठित ‘देवभूमि विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया

0
Screenshot_20260628_194215_WhatsApp

देहरादून। उत्तराखंड में सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली श्रीमती मधु गुप्ता को उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रतिष्ठित ‘देवभूमि विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

 

रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने श्रीमती मधु गुप्ता को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर उनके सामाजिक योगदान का अभिनंदन किया।

श्रीमती मधु गुप्ता वर्तमान में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं। उन्होंने नगरीय एवं ग्रामीण महिला संवाद मंच, योग जागरूकता कार्यक्रमों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनेक सामाजिक आयोजनों का सफल नेतृत्व किया है। व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक फाउंडेशनों के माध्यम से भी उनका योगदान निरंतर समाजहित में रहा है।

सम्मान समारोह में उत्तराखंड सामाजिक सम्मान सेवा ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं अध्यक्ष राजू वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। संस्थापक ट्रस्टी उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया, जबकि संस्थापक ट्रस्टी कोषाध्यक्ष रुद्र पाल सिंह एवं संस्थापक ट्रस्टी महासचिव राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा, महिला नेतृत्व और जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती मधु गुप्ता भविष्य में भी समाज और महिला उत्थान के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed