सीमा से वाहन वापस लौटाए सीमाओं पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद

0
Capture n1

प्रशासन ने हरिद्वार जिले की सीमाएं सील की हुई हैं। सीमाओं पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोग हजारों की संख्या में सीमा पर पहुंच गए। ज्यादातर लोग बाइक और कारों में सवार थे। बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग हरिद्वार जाने पर अड़े थे, जबकि उनके पास अनुमति पत्र भी नहीं था। ये लोग जल भरने के लिए हरिद्वार जाना चाहते थे। बताया कि कुछ लोग समझाने के बाद लौट गए, लेकिन कई जाने पर अड़े थे।

कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है, बावजूद इसके हजारों की संख्या में लोग हरिद्वार आने के लिए उत्तर प्रदेश सीमा पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सीमा से करीब साढ़े चार हजार वाहन वापस लौटाए। भीड़ को देखते हुए पुलिस को कई बार पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि केवल पास वालों को ही सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed