अवैध बंदूक और कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20210620_210518

मसूरी, कैम्पटी थाना पुलिस ने नैनबाग के समीप पाब गांव से नेपाली मूल के व्यक्ति को अवैध बंदूक और कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाम बदलकर क्षेत्र में 40 साल से ज्यादा समय से रह रहा था। व्यक्ति पर अवैध शराब और जंगली जानवरों के शिकार का आरोप है।
थानाध्यक्ष नवीन चंद ने बताया कि वह टिहरी में बैठक के लिए जा रहे थे। तभी मुखबिर ने बताया कि यहां पाब गांव में रहने वाला नेपाली मूल का एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब और जंगली जानवरों का शिकार करता है। उसके पास बिना लाइसेंस की बंदूक भी है। इस पर कैम्पटी थाने में तैनात एसआई हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम नैनबाग के पाब गांव भेजी। आरोपी को अवैध कच्ची शराब और बिना लाइसेंस की बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवीन चंद ने बताया कि इस नेपाली मूल के व्यक्ति का नाम देवी वोहरा पुत्र रिवले वोहरा निवासी ग्राम देमाणू अंचल महाकाली जिला बेतड़ी नेपाल है, जो करीब चालीस साल से यहां मजदूरी का कार्य करता है। पुलिस के अनुसार इसका ग्राम पाब की एक दलित महिला से प्रेम संबंध हो गया, जिस पर उसके परिवार वालों ने उसे घर जवाईं रख लिया। कहा कि अब अपना नाम देवीदास पुत्र शिवदास रख लिया। इसी नाम से यहां रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी तब से अपने परिवार के भरण पोषण के लिए अवैध शराब और जंगली जानवर का शिकार कर रहा था। बताया गया कि पांच-छह साल पहले उसका संपर्क नैनबाग में शस्त्र मरम्मत करने वाले से हुआ, जो अवैध बंदूक बनाकर देता था। जिसका नाम भीमि मिस्त्री था, जो अब मर गया है। उससे एक बंदूक पांच हजार में बनाई। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध बंदूक से जंगली जानवरों का शिकार करता था। साथ ही अवैध शराब बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed